देहरादून
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत के बाद राजधानी देहरादून मैं जमकर जीत का जश्न मनाया गया,विराट के बल्ले से निकले छक्के चौके और भारत की जीत के साथ ही दून में क्रिकेट प्रेमियों ने खूब जश्न मनाया।ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ हुए टी-20 मुकाबले में विराट की आक्रामक पारी ने दूनवासियों के दीपावली के उत्सव को दोगुना कर दिया। मैच की आखिरी गेंद तक क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें टीवी पर जमी रहीं। कुछ पल के लिए लगा मैच हाथ से निकल गया। लेकिन आखिरी के कुछ ओवरों में विराट ने जो जादू दिखाया उससे दूनवासियों में ख़ुशी का माहौल है, राजधानी देहरादून में घंटाघर, राजपुर रोड, जाखन समेत कई जगह लोगों ने भारतीय टीम के जीत के जश्न में आतिशबाजी की। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिला जीत का जश्न मनाया।

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च