हरिद्वार
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अस्थियां हरिद्वार लाई गईं. जिसके बाद उनका अस्थि विसर्जन उनके तीर्थ पुरोहित शैलेश मोहन की ओर से पूरे विधि विधान से कराया गया. दिवंगत मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को विसर्जित (Mulayam Singh Yadav ashes immersed in Haridwar) करने के लिए उनके बेटे अखिलेश यादव, डिंपल यादव, राम गोपाल यादव, धर्मेंद्र यादव समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद रहे. इसके अलावा कई स्थानीय नेता भी उनके अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुए।
बता दें कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि किसी व्यक्ति विशेष की अस्थियों को हरिद्वार की हर की पैड़ी में नहीं, बल्कि नमामि गंगे घाट पर विसर्जित (Haridwar Namami Gange Ghat) किया गया है. दरअसल इन दिनों गंग नहर की सिल्ट साफ करने के लिए उसका प्रवाह रोका गया है. इस कारण हरकी पैड़ी पर उतना पानी नहीं है. इस कारण ये फैसला लिया गया कि मुलायम सिंह यादव की अस्थियां नमामि गंगे घाट पर विसर्जित की जाएंगी.
गौर हो कि बीती 10 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन (Mulayam Singh Yadav Death) हो गया था. उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली थी. मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था. जिसके बाद उन्हें एक अक्टूबर की रात को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था. उन्हें चेस्ट इंफेक्शन, यूरीन इंफेक्शन और सांस लेने में तकलीफ थी.

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री