डोईवाला
डोईवाला में कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के रिश्तेदार व्यापारी शीश पाल अग्रवाल के घर दिन दहाड़े आबादी वाले क्षेत्र में 6 लोगों ने घर में घुसकर घर में मोजूद घर की मालकिन और 2 नौकरानियों को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया जबकि डोईवाला के आबादी वाले क्षेत्र में हुई दिन दहाड़े इस लूट की घटना से लोग भी दहशत में है।
घटना की जानकारी मिलते ही डोईवाला कोतवाली प्रभारी के साथ आसपास के थानों की पुलिस सीओ और एसपी देहात के साथ खुद पुलिस कप्तान डॉ दिलीप सिंह कुंवर मौके पर पहुंचे और घटना स्थल के साथ पीड़ित परिवार से घटना की विस्तृत जानकारी ली।
लूट की घटना की जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल और डोईवाला के विधायक बृजभूषण गैरोला भी मौके पर पहुंचे और पुलिस से मामले को जल्दी खोलकर आरोपियों को गिरफ्तार करने को कहा ।
एसएसपी देहरादून डॉ दिलीप सिंह कुंवर ने कहा की दिन दहाड़े हुई वारदात पुलिस के लिए चुनौती है। टीमें बनाकर घटना के आरोपियों को पकड़ने केलिए रवाना कर दी गई है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति, शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामना, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हमारा दायित्व-मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति