उधमसिंह नगर
प्रदेश में अपराध को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त नजर आए, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आज से दो दिवसीय उधमसिंह नगर जिले के दौरे पर रहे, दौरे के पहले दिन उन्होंने उधमसिंह नगर एसएसपी मंजूनाथ टीसी को तलब किया और काशीपुर के कुंडेश्वरी थाना क्षेत्र में मारे गए किसान नेता महल सिंह के केस का अपटेड लिया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उधमसिंह नगर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने सख्त निर्देश देते हुए किसान नेता महल सिंह की हत्या के मामले में जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तारी की जाए।
वहीं, एसएसपी मंजूनाथ टीसी को तलब करने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में धान खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण भी किया था। बता दें कि गुरुवार सुबह घर के बाहर अखबार पढ़ रहे किसान नेता महल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई, हमलावरों ने किसान नेता पर पांच राउंड फायरिंग की थी। वहीं, इस वारदात के बाद काशीपुर में सनसनी फैल गई,
इस मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं और किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। काशीपुर में दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड़ के बाद पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के सख्त निर्देश के बाद उधम सिंह नगर पुलिस हरकत में आई है।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री