काशीपुर
काशीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जुड़का में बाइक सवार बदमाशों ने घर में घुसकर एक व्यवसाई महल सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी सुबह 8:00 बजे करीब दो बाइक सवार खनन से जुड़े व्यवसाई के घर में घुस कर गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसमें खनन व्यवसाई की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा, टीमें गठित कर मामले की जांच में जुट गया यह सारी घटना घर के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे बाइक पर दो बदमाश हाथ में तमंचा लेकर घर में घुसे घुसकर हत्या कांड की घटना को अंजाम देते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं क्षेत्र में लगातार बढ़ते गोलीकांड के मामले आने से क्षेत्र में सनसनी मच गई है सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस पूरे घटनाक्रम में कनाडा के एक व्यक्ति का लिप्त होना बताया जा रहा है जोकि पूर्व में भी मृतक मृतक महल सिंह को सिगनल ऐप द्वारा फोन करके धमकी दे चुका था बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति का एक स्टोन क्रेशर में पूर्व में हिस्सा था जिसको लेकर इनका आपसी विवाद चल रहा था जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया।

More Stories
गर्मी से राहत के आसार, कल से बारिश का अलर्ट कई जनपदों के लिए जारी किया गया आरेंज अलर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सुनी जनसमस्याएं
सार्वजनिक स्थान पर लडाई झगडा कर शान्ति भंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का सबक, 6 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार