
देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे श्री महाकालेश्वर उज्जैन में महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम का वर्चुअल रूप से अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण देश के अंतर्गत धर्म संस्कृति को संवारने एवं उन्हें मजबूती प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है, उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही केदारनाथ धाम, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भव्य एवं दिव्य निर्माण कार्य हुआ है, साथ ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद महाकाल मंदिर का भव्य रूप देखने को मिलेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इससे पूर्व टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
हरित दून के सपने को जमीन पर उतार रहा एमडीडीए, विश्व पर्यावरण दिवस पर 300 पौधों का महाअभियान, पौधारोपण नहीं, पौध संरक्षण भी जरूरी – बंशीधर तिवारी
भीमताल झील के सौंदर्यीकरण हेतु झील के किनारे लगाए जाएंगे बोगनबेलिया के पौधे, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने की पौधारोपण की शुरुआत
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 24 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति