घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय वायु सेना, थल सेना व भारत तिब्बत सीमा पुलिस के साथ ही गुलमर्ग, कश्मीर स्थित सेना के Warfare स्कूल (HAWS) का सहयोग लिया गया तथा राज्य आपदा प्रतिवादन बल के खोज एवं बचाव दल को प्रभावित क्षेत्र में भेजा गया। बचाव दलों के द्वारा 29 लापता व्यक्तियों में से 26 के शव बरामद कर लिये गये हैं और वर्तमान में केवल 03 व्यक्ति ही लापता हैं। आज 26 प्राप्त शवों में 04 को उत्तरकाशी लाया गया। जिनकी पहचान निम्नवत् हैः
1. सुश्री सविता कंसवाल (प्रशिक्षक), पुत्री राधेश्याम कंसवाल, ग्राम-लुंथरू, तहसील भटवाड़ी उत्तरकाशी।
2. सुश्री नौमी रावत (प्रशिक्षक), पुत्री अवतार सिंह, ग्राम-भुक्की तहसील-भटवाड़ी उत्तरकाशी।
3. शिवम कैंथुला (प्रशिक्षु), पुत्र संतोष कैंथुला निवासी-नारकंडा, कुमारसैन, हिमाचल प्रदेश।
4. अजय बिष्ट (प्रशिक्षु), पुत्र डी.एस. बिष्ट, म.नं. 16, निकट गोपालधारा, धारानौला जनपद अल्मोड़ा उत्तराखण्ड।
उपरोक्त व्यक्तियों के शवों को अंतिम संस्कार हेतु उनके परिजनों को सौंपा जा चुका है। अन्य व्यक्तियों की पहचान नहीं की जा सकी है।
आज दोपहर बाद मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर प्रचालन बाधित हो गया था जिसके कारण शवों को जनपद मुख्यालय नहीं लाया जा सका, यद्यपि प्रभावित क्षेत्र में खोज एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।
वर्तमान तक उक्त घटना में प्रभावित व्यक्तियों का विवरण निम्नवत् हैः-
1. कुल व्यक्ति – 61
2. सुरक्षित व्यक्ति – 32
3. मृत व्यक्ति – 26
4. लापता व्यक्ति – 03

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद