देहरादून
गत सात वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में नवीन अग्रणी भूमिका निभाने वाली उत्तराखंडी महिलाओं को दिया जाने वाला देवी नंदा सम्मान इस वर्ष वीरता और पोराक्रम की भूमिका निभाने वाली महिलाओं को दिया जायेगा. इस निमित्त सम्मानित होने वाली महिलाओं का चयन प्रदेश के विशिष्ट महानिभाव कर रहे हैं। चयन समिति की अध्यक्षता उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूरी भूषण करेंगी। आज इस सन्दर्भ में भाजपा के वरिष्ठ नेता और चिंतक तरुण विजय ने श्रीमती रितु खंडूरी से भेंट की। समिति में प्रदेश के शिखर बौद्धिक व्यक्तित्वों में अनिल रतूड़ी , आई पी एस , पूर्व पुलिस महानिदेशक , डॉ सुरेखा डंगवाल कुलपति , दून वि वि , श्रीमती मिनाक्षी जैन , उपायुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन , श्री जयप्रकाश चतुर्वेदी , संयुक्त सचिव सी बी एस ई , उत्तराखंड हैं.
नामांकन 25 अक्टूबर तक आमंत्रित किये गए हैं जो डाक से देहरादून पोस्ट मास्टर ( द्वारा तरुण विजय पूर्व सांसद ) या ई मेल tarunvijay2@yahoo . com पर भेजे जा सकते हैं
पुरस्कार समारोह में केंद्रीय समाज कल्याण राज्य मंत्री सुश्री प्रतिमा भौमिक , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , विधानसभाध्यक्ष श्रीमती रितू खंडूरी , और डॉ सैयद फारूक ( प्रमुख हिमालय वैलनेस ) मुख्यअतिथि होंगे।

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद