देहरादून
25 हज़ार का इनामी यूटूबर बॉबी कटारिया ने देहरादून की कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। दरअसल, कटारिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के लंबे समय बाद आज बॉबी कटारिया अपने वकील के साथ देहरादून स्तिथ एसीजीएम परिसर में पहुंचा। हालाकि, देहरादून के एसीजेएम संजय सिंह की कोर्ट ने बॉबी कटारिया को बड़ी राहत दी है। आपको बता दे कि सोशल मीडिया पर यूटूबर बॉबी कटारिया का वीडियो खूब वायरल हुआ था। जिसके बाद कैंट कोतवाली में बॉबी कटारिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद बॉबी कटरिया की अरेस्टिंग के लिए दून पुलिस ने तमाम प्रयास किए थे। लेकिन देहरादून पुलिस बॉबी कटारिया को गिरफ्तार नही कर पाई। तो वही, आज बॉबी कटारिया देहरादून के कोर्ट पहुंचकर जमानत भी ले ली है।

More Stories
रायपुर क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की अलग अलग घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, 2 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 5 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी हुई बरामद
“दून पुलिस की वाहन सेवा का लाभ लेकर फिर थाने पहुँची शराबियों की बारात, सड़क किनारे खुले में शराब पीने वाले शराबियों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालो की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 2 युवकों को लिया हिरासत में