देहरादून
देहरादून में खुलेआम सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने के मामले में फरार यूट्यूबर बॉबी कटारिया दिल्ली में सरेंडर कर चुका है, जिसके बाद उसे तिहाड़ भेजा गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया है।देहरादून में खुलेआम सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने के मामले में फरार यूट्यूबर बॉबी कटारिया दिल्ली में सरेंडर कर चुका है, जिसके बाद उसे तिहाड़ भेजा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की बात मानें तो देहरादून पुलिस कटारिया को 06 अक्तूबर को बी वारंट पर देहरादून लाएगी।
देहरादून कोर्ट में उसकी पेशी होगी। मालूम हो कि कटारिया के खिलाफ देहरादून के किमाड़ी रूट पर सड़क रोककर शराब पीने का केस दर्ज है। अगस्त में यह वीडियो वायरल हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के आदेश पर कैंट पुलिस थाने में 11 अगस्त को केस भी दर्ज किया गया था। 25 जुलाई को किमाड़ी मार्ग पर वीडियो बनाया गया था।
हैरानी वाली बात है कि आरोपी बॉबी ने केस दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस को धमकी भी दी थी। इस मामले में उसे कई बार बुलाने के लिए नोटिस जारी करने के बाद भी कटारिया हाजिर नहीं हुआ था। देहरादून पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए गैर जमानती वारंट लेने के बाद उसके घर कुर्की का नोटिस भी चस्पा किया।

More Stories
खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण’
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ, उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन