रुद्रपुर
उधमसिंह नगर के रुद्रपुर से एक बड़ी खबर है। कपड़े खरीदने के लिए घर से बाजार को निकली दो बहनें लापता हो गई। इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों बहनों की तलाश शुरू कर दी है।
बिंदुखेड़ा निवासी अजीत सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरी में कहा कि उसकी दो बेटियां सरवजीत कौर और सिमरनजीत कौर कपड़े खरीदने के लिए रुद्रपुर बाजार को निकली। लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं लौटी। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनके मोबाइल में कॉल की तो मोबाइल स्विच आफ आये। आनन फानन में परिजनों ने रिश्तेदारों व उनके दोस्तों से संपर्क किया लेकिन दोनों बहनों का कोई सुराग नहीं लगा। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लग पाया तो अजीत सिंह ने पुलिस में तहरीर सौंपी।
परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस दोनों की लोकेशन ट्रेश करने के लिए सीसीटीवी और फोन रिकार्ड खंगाल रही है।

More Stories
विश्व फिज़ियोथेरेपी दिवस के अवसर पर डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल, झाझरा में विशेष अभियान का आयोजन, मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य, गतिशीलता एवं जीवन की गुणवत्ता को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य
रायपुर क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की अलग अलग घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, 2 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 5 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी हुई बरामद
“दून पुलिस की वाहन सेवा का लाभ लेकर फिर थाने पहुँची शराबियों की बारात, सड़क किनारे खुले में शराब पीने वाले शराबियों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ