देहरादून
सीएम धामी ने 2025 तक देवभूमि उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री करने का संकल्प लिया है, जिसको लेकर पुलिस का नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। देहरादून में थाना रायपुर और कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र से बड़ी मात्रा में चरस और गांजा बरामद किया गया है। रायपुर थाना क्षेत्र से दो किलो चरस के साथ एक आरोपी और ऋषिकेश से पांच किलो गांजा के साथ दो आरोपियों की पुलिस ने गिरफ्तारी की है। कुल पकड़े गये माल की कीमत साढ़े सात लाख रुपये के करीब बताई जा रही है।
एसएसपी देहरादून ने बताया, नशे के खिलाफ अभियान में अभी तक आठ हजार से अधिक लोगों को चिन्हित किया जा चुका है, वहीं सात हजार ऐसे लोग, जो नशे की गिरफ्त में हैं उनकी काउंसलिंग की जा चुकी है।

More Stories
भारी बरसात के बीच दून पुलिस की “नाईट स्ट्राइक”, भारी बरसात के बीच दून पुलिस की “नाईट स्ट्राइक”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज