हरिद्वार
रिद्वार में बारिश के दिनों में जंगली सांपों का निकालना लगातार जारी है ताजा मामला हरिद्वार के कनखल स्थित दरिद्र भंजन मंदिर कहां है जहां मंदिर के बाहर अजगर निकलने से हड़कंप मच गया । आनन-फानन में स्थानीय व्यक्तियों द्वारा वन विभाग को सूचित किया गया । मौके पर पहुंची वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया । इसके बाद वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू कर उसे जंगल में वापस छोड़ दिया गया ।गौरतलब है की बरसात के सीजन में सांपो के निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे में क्यूआरटी टीम को आयदिन सांप मिलने की सूचना पर दौड़ना पड़ रहा है।

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में दिखे एसएसपी दून के कडे तेवर, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त कार्यवाही की दी चेतावनी
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास