
रुद्रपुर
रुद्रपुर-शहर की एक कॉलोनी में मसाज की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का धंधा हो रहा था ।इस गिरोह के तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हैरत की बात तो यह है कि इसमें से एक महिला बांग्लादेश की थी। वहां से बांग्लादेश की करेंसी, पासपोर्ट सहित हजारों की नकदी अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया है ।मामले का खुलासा एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने किया। उन्होंने बताया की फुलसुन्गा के दक्ष चौराहा स्थित सावित्री कॉलोनी में एस्कॉर्ट सर्विस मसाज के नाम से एक सेंटर चल रहा था। जिसमें अनैतिक देह व्यापार होने की सूचना मिली थी। इसको लेकर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी बसंती आर्य और एसओजी प्रभारी भारत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई ।जब टीम ने वहां छापा मारा तो अनैतिक देह व्यापार कांड का खुलासा हुआ। इस मामले में पुलिस ने इस गिरोह के सरगना मूल रूप से नगरिया खुर्द कला पीलीभीत निवासी अनिल मलिक पुत्र सुधीर मलिक व एक अबलपुर जिला मांगोर बांग्लादेश की महिला सहित छुरिया मोहल्ला तुगलकाबाद साउथ दिल्ली की एक महिला को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक उक्त लोग एस्कॉर्ट सर्विस मसाज के नाम पर अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाते थे और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए रुद्रपुर व आसपास के क्षेत्र में लोगों से संपर्क करते थे ।यहां 8000 रुपए से लेकर बीस हजार रुपए तक बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल और दिल्ली से लाई युवतियों की सप्लाई की जाती थी ।इस छापेमारी मे पुलिस ने वहां से बांग्लादेशी पासपोर्ट, 28 हजार से अधिक भारत की करेंसी समेत बांग्लादेश की करंसी, आधार कार्ड ,पैन कार्ड ,पहचान पत्र, स्कूटी ,कार व अन्य अनैतिक दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है ।

More Stories
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘