ऋषिकेश
अंकिता भंडारी की हत्या से पूरा उत्तराखंड सुलग गया है। अंकिता भंडारी के हत्यारों के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। कल ग्रामीणों ने अंकिता भंडारी के हत्या आरोपी और बीजेपी नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य के रिजॉर्ट वनंत्रा में तोड़फोड़ की थी। पुलकित आर्य की इस फैक्ट्री के बनने के कई साल बाद वनंत्रा रिजॉर्ट को बनाया गया था। यह रिजॉर्ट पुलकित की अय्याशी का अड्डा था। फैक्ट्री में भी कई अनैतिक कार्य होने का आरोप लगाया जा रहा है।
आज भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। आज स्थानीय अंजान लोगों ने रिजॉर्ट की पीछे बनी पुलकित आर्य की फैक्ट्री में आग लगा दी है कल जब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया तो उस समय भी लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से तीनों आरोपियों को बचाया था।

More Stories
सीएम धामी की अगुवाई में 18 वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, प्रधानमंत्री 28वीं बार, मंगलवार को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर
मुख्यमंत्री ने नॉर्थ जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की मुलाकात, उत्तराखंड को देश का अग्रणी फिल्म शूटिंग हब बनाने का संकल्प