देहरादून
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड में पंजीकृत 103 मदरसों में धार्मिक शिक्षा के साथ ही एनसीईआरटी की पुस्तकें पढ़ाई जाएंगी। बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स के अनुसार, इस सिलसिले में निर्णय लिया गया है कि इन मदरसों के लिए सीबीएसई बोर्ड से मान्यता ली जाएगी। इसके अलावा रुड़की के रहमानिया समेत प्रदेश में अन्य स्थानों पर 10 मदरसों तो स्मार्ट बनाया जाएगा। स्मार्ट मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को बोर्ड की ओर से टैब भी दिए जाएंगे।
बोर्ड के अध्यक्ष शम्स ने बताया कि बोर्ड में पंजीकृत मदरसे अब विद्यालय की तरह ही चलेंगे। इनमें सुबह के दो घंटे छह से आठ बजे तक धार्मिक शिक्षा दी जाएगी। इसके बाद सुबह आठ से दोपहर दो बजे विद्यालयों की तरह कक्षाएं चलेंगी। एनसीईआरटी की पुस्तकें पढ़ाने के लिए बोर्ड द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन 10 मदरसों को स्मार्ट बनाया जा रहा है, उनमें स्मार्ट कक्षाएं चलेंगी। इसकी व्यवस्था की जा रही है।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री