पौड़ी गढ़वाल
आज दिनाँक 09 सितम्बर 2022 को कोतवाली श्रीनगर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि भटोली गांव में एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
उक्त सूचना पर पोस्ट श्रीनगर से इंस्पेक्टर मंजरी नेगी के नेतृत्व में SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर एक बोलरो वाहन (UA 12 8562) मुख्य मार्ग से अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर नीचे गिरा हुआ था जिसमें 02 लोग सवार थे।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में वाहन तक पहुँचकर सर्चिंग की गई तो पाया कि उक्त वाहन में सवार दोनों लोगों की मृत्यु हो चुकी थी। टीम द्वारा दोनों मृतकों के शवों को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
*मृतकों का विवरण:-*
1. अर्जुन सिंह पुत्र धर्म सिंह, उम्र- 35 वर्ष, निवासी- भटोली गांव, पौड़ी
2. देव सिंह पुत्र स्व0 बलबीर सिंह, उम्र- 40 वर्ष, निवासी- उपरोक्त।
*रेस्क्यू टीम का विवरण:-*
1. निरीक्षक मंजरी नेगी
2. आरक्षी रोविन कुमार
3. आरक्षी विकास गुसाई
4.आरक्षी उपेंद्र इतवाल
5. आरक्षी मुकेश कुमार
6 पैरामेडिक्स प्रवीण सिंह
7. चालक मनोज सिंह
More Stories
भू-माफिया दीपक मित्तल के विरूद्ध धोखाधडी का एक और अभियोग हुआ पंजीकृत, अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर कम्पनी के खातों से धोखाधडी कर करोडों की धनराशी का किया था गबन
शराब की खुमारी, दून पुलिस ने उतारी, शराब पीकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले वाहन चालक को किया गिरफ्तार, वाहन की खिड़कियों से बाहर निकलकर हुड़दंग करने वाले 3 अभियुक्तों के विरूद्ध की वैधानिक कार्यवाही
महाराज ने पंचायतीराज राज्य मंत्री बघेल से की शिष्टाचार भेंट, क्षेत्र पंचायत प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए प्रत्यक्ष चुनाव कराये जाने के निमित्त राज्यों को शक्ति प्रदान करने का किया अनुरोध