देहरादून
प्रतियोगिताओं में पदक जीतने व प्रतिभाग करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षकों पर अब धनवर्षा होगी। प्रदेश सरकार ने नई खेल नीति के तहत पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षकों को पुरस्कार राशि देने के लिए शासनादेश जारी कर दिया है। पूर्व में दी जाने वाली पुरस्कार राशि में नई खेल नीति में 30 से 100 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नई खेल नीति में पुरस्कार राशि समेत अन्य कई ऐसे प्रविधान किए हैं, जिससे प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा। प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रदेश के भीतर ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को पुरस्कार राशि प्रदान करने के लिए नई खेल नीति के तहत शासनादेश जारी कर दिया है। इसमें प्रतियोगिता में पदक विजेता व प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों की धनराशि बढ़ाई गई है। प्रशिक्षकों को खिलाड़ियों को मिलने वाली धनराशि से आधी धनराशि देने का प्रविधान किया गया है।
ओलिम्पिक मेडल, धनराशि पहले, धनराशि अब
स्वर्ण पदक, डेढ़ करोड, दो करोड़
रजत पदक, एक करोड, डेढ़ करोड़
कांस्य पदक, पचास लाख, एक करोड़
प्रतिभाग, पांच लाख, पचास लाख
विश्व कप/विश्व चैंपियनशिप मेडल,धनराशि पहले, धनराशि अब
स्वर्ण पदक, 20 लाख, 30 लाख
रजत पदक, 12 लाख, 20 लाख
कांस्य पदक, सात लाख, 15 लाख
प्रतिभाग, एक लाख, साढ़े सात लाख
एशियन खेल मेडल, धनराशि पहले, धनराशि अब
स्वर्ण पदक, 15 लाख, 30 लाख
रजत पदक, दस लाख, 20 लाख
कांस्य पदक, सात लाख, 15 लाख
प्रतिभाग, 75 हजार, साढ़े सात लाख
कामनवेल्थ गेम्स
धनराशि पहले, धनराशि अब
स्वर्ण पदक, दस लाख, 20 लाख
रजत पदक, सात लाख, 15 लाख
कांस्य पदक, पांच लाख, दस लाख
प्रतिभाग, 50 हजार, पांच लाख

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ, मुख्यमंत्री, 295.21 करोड़ के विकास कार्याे का किया लोकार्पण/शिलान्यास
कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश