रूड़कीं
रूड़कीं की झबरेड़ा थाना पुलिस को बड़ी कामियाबी हाथ लगी है पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से अंग्रेज़ी शराब की 240 पेटी बरामद की है। पुलिस ने ट्रक चालक मनोज उर्फ मोनू निवासी गढोला थाना गागलहेड़ी ज़िला सहारनपुर और अंकित ग्राम सालोर ज़िला मेरठ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ट्रक में प्लास्टिक के नीचे अंग्रेजी शराब की पेटियां रखी गई थी ताकि किसी को शक ना हो सके। अवैध शराब चंडीगढ़ से हरिद्वार के लिए ले जाई जा रही थी पुलिस को आशंका है कि अंग्रेज़ी शराब पंचायत चुनाव में इस्तेमाल के लिए चण्डीगढ़ से हरिद्वार पहुंचनी थी।जिसके चलते ट्रक चालक को हरिद्वार से पहले एक प्रवेश नाम के व्यक्ति को ट्रक रिसीव करना था जिसके बाद ट्रक को हरिद्वार में किसी जगह पहुंचाना था लेकिन झबरेड़ा पुलिस की मुस्तैदी के चलते ट्रक सहारनपुर से होता हुआ मानकपुर बाईपास रोड पर जैसे ही पहुंचा तो झबरेड़ा पुलिस ने उसे पकड़ लिया जिसके चलते पुलिस ने चालक और हेल्पर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक शराब की कीमत लगभग 14 लाख रुपए बताई जा रही है। शराब तस्कर इतने शातिर थे कि उन्होंने शराब को प्लास्टिक के नीचे दबाया था जिससे किसी को ट्रक में शक ना हो इतना ही नहीं ट्रक में भरी प्लास्टिक के लिए ई बिल भी बनवाया गया था ताकि अगर कोई रास्ते में चैकिंग करें तो उसे आसानी से ई बिल दिखाया जा सके।फिलहाल पुलिस ने मनोज उर्फ मोनू और प्रवेश समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है फिलहाल पुलिस को प्रवेश नाम के युवक की सरगर्मी से तलाश है जो अपनी गाड़ी से शराब का ट्रक लेने के लिए मौके पर पहुंचा था।

More Stories
सीएम धामी ने हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश
सीएम धामी ने नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का किया भव्य शुभारंभ
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल— कुसुम कंडवाल