देहरादून
एमडीडीए के उपाध्यक्ष का पद संभालते ही सुश्री सोनिका एक्शन में गयी है अवैध प्लाटिंग और अवैध रूप से किये गए निर्माण पर सख्ती दिखाते हुए उन्होंने अधिकारियों को इनके खिलाफ़ कड़ी कार्यवाही के आदेश दिए है जिसके बाद पुरकुल रोड पर राजा सेठी नाम के व्यक्ति द्वारा अंतरा सीनियर लिविंग के सामने 100 बीघा में की गई अवैध प्लाटिंग को एमडीडीए की टीम ने ध्वस्त कर दिया। बता दे कि अनाधिकृत निर्माण से संबंधित गतिविधियों पर सख्ती एवं त्वरित कार्यवाही हेतु उपाध्यक्ष सोनिका द्वारा टॉस्क फ़ोर्स का गठन किया है तथा प्रत्येक दिवस की गई कार्यवाही से शाम को 6 बजे ब्रीफ करने के आदेश दिए गए है।
साथ ही एक सचल दस्ते के गठन के भी आदेश दिए गए हैं जो निरंतर सभी क्षेत्रों में निगरानी रखेगा एवं किसी भी अनाधिकृत निर्माण पर त्वरित कार्यवाही करेगा ।
प्राधिकरण के शिकायत सेल को भी शिकायत के निस्तारण हेतु उचित निर्देश दिये गए हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश