देहरादून
बीते सोमवार को भारी बारिश के कारण आयी आपदा में 3 लोगों की मृत्यु हो गयी थी, जिसमें लक्ष्मी पत्नी मंनू, संगीता पत्नी दिनेश एवं दिनेश के नवजात शिशु मौक़े पर ही मृत पाए गए। बुधवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देहरादून के आपदा प्रभावित राजपुर क्षेत्र के काँठबंगला पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने सरकार की तरफ से पीड़ित परिवार को चार लाख रुपए की मुआबजा राशि प्रदान की। इसके साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को प्रभावित परिवार को शीघ्र आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा कि दुःख की इस घड़ी पर सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है।
विदित हो कि बीते सोमवार को देहरादून के राजपुर क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते काठबंगला में आवास ढहने से एक मासूम सहित दो महिलाओं की मलबे में दबने से मौत हो गई थी ।
इस अवसर पर तहसीलदार सोहन सिंह रांगढ़, मनजीत रावत आदि उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश