संजीवन चन्द्र सूंठा,एडमिनिस्ट्रेटिव अधिकारी,एमडीडीए
देहरादून
राजधानी देहरादून में यदि आप प्लाट खरीदने की सोच रहे है तो सतर्क हो जाइए,क्योंकि शहर और आसपास के इलाकों में इन दिनों अवैध रूप से प्लाटिंग का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। पिछले आठ महीने में एमडीडीए की टीमों ने लगभग 1100 बीघा से ज्यादा जमीन पर अवैध प्लाटिंग रुकवाई और ध्वस्तीकरण की कार्यवाही भी की है। बता दे कि इन दिनों प्लाट खरीदने का आफर देने के लिए सोशल मीडिया पर लोगों को खूब मैसेज आ रहे है। जगह-जगह प्लाटिंग के फोटो दिखाकर सस्ते रेट में प्लाट उपलब्ध होने के दावें किये जा रहे है और जिस प्रकार एमडीडीए से बिना लेआउट पास करवाए अवैध प्लाटिंग की जा रही है यह एमडीडीए के लिए चुनोती बनी हुई है।
एमडीडीए के एडमिनिस्ट्रेटिव अधिकारी संजीवन चन्द्र सूंठा ने बताया कि आठ महीने में देहरादून नकरौंदा, सहस्त्रधारा,राजपुर क्षेत्र,ऋषिकेश,पछवादून,शिमला बाईपास आदि जगहों में 54 मामलों में लगभग 1100 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की जा चुकी है साथ ही कई लोगों को नोटिस भी जारी किए गए है,सूंठा ने बताया कि 126 व्यावसायिक और आवासीय निर्माण को भी सील किया गया है साथ ही 16 व्यावसायिक निर्माणों को ध्वस्त भी किया है। सूंठा ने बताया कि अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ प्राधिकरण एक्ट के अनुसार कानूनी कार्यवाही करने के साथ ही उनपर अर्थदण्ड भी लगाया जाता है।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री