देहरादून
मसूरी-देहरादून मार्ग पर सरेआम शराब पीने और सोशल मीडिया पर पुलिस को ललकारने वाले यूट्यूबर बॉबी कटारिया की मुश्किलें और बढ़ने वाली है । बॉबी कटारिया ने गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद अभी तक सरेंडर नहीं किया है…..जिस पर अब डीजीपी अशोक कुमार ने सख्त कदम उठाते हुए देहरादून एसएसपी को बॉबी कटारिया के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई और 25 हजार का इनाम घोषित करने के आदेश दिए हैं …ताकि बॉबी कटारिया पर कानूनी शिकंजा और मजबूती के साथ कसा जा सके ।
आपको बता दें कि बॉबी कटारिया के खिलाफ देहरादून के थाना कैंट में आईपीसी की धारा 290/510/336/342 और 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत (Case Filed Against Bobby Kataria) किया गया है. कई धाराओं मुकदमा दर्ज होने और कई नोटिस देने के बाद भी बॉबी कटारिया कैंट थाने में बयान के लिए पेश नहीं हुआ. ऐसे में बॉबी के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश की कार्रवाई जारी रखी है.उधर, दूसरी तरफ बीती 23 अगस्त को बॉबी कटारिया ने देहरादून सीजेएम कोर्ट में सरेंडर करने की अर्जी दाखिल की, लेकिन वो कोर्ट पेश नहीं हुआ. जबकि, सुबह से ही पुलिस, एसओजी समेत इंटेलिजेंस की टीमें उसे दबोचने के लिए टकटकी लगाकर मुस्तैदी से खड़ी रही, लेकिन बॉबी कटारिया के न पहुंचने पर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा. ऐसे में अब बॉबी कटारिया पर कानूनी शिकंजा कसने के लिए डीजीपी अशोक कुमार ने देहरादून एसएसपी को कुर्की के आदेश दिए हैं ।

More Stories
उत्तराखण्ड एस०टी०एफ० टीम की बड़ी कार्यवाही, इन्वेस्टमेन्ट के नाम पर करोड़ो की धोखाधड़ी करने वाले साइबर अभियुक्त को गाजियाबाद से किया गिरफ्तार
आप्रेशन प्रहार के अन्तर्गत राज्य एसटीएफ की एक और बड़ी कार्यवाही, थाना प्रेमनगर क्षेत्र से आंतकी गतिविधियों में संलिप्त को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार संदिग्ध भेज रहा था देहरादून स्थित प्रतिष्ठित सरकारी व सैन्य संस्थानों की लोकेशन व फुटेज पाकिस्तान, तहरीक-ए-तालिबान-हिन्दुस्तान (TTH) की भारत में विस्तार की थी योजना
मुख्यमंत्री धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल