देहरादून,,,
आखिरकार प्रदेश के ठेकेदारों की मेहनत रंग लायी, पांच गुना रॉयल्टी के शासनादेश को सरकार ने वापिस ले ही लिया। हालांकि आज रविवार का दिन था बावजूद इसके सचिवालय में ठेकेदारों के साथ अधिकारियों की एक मीटिंग हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रॉयल्टी की व्यवस्था पूर्व की भांति ही रहेगी बकायदा इसके मार्फ़त एक पत्र भी जारी कर दिया गया जिसके बाद ठेकेदारों ने सरकार का आभार जताया और ये भी कहा कि अब कल से प्रदेश के समस्त ठेकेदार काम पर वापिस लौटेंगे वही दून ठेकेदार कल्याण समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह पुण्डीर ने इसे पूरे प्रदेश के ठेकेदारों की जीत बताया,,,,बता दे कि पिछले 22 दिनों से प्रदेश के ठेकेदार पांच गुना रॉयल्टी बढ़ाये जाने के विरोध में हड़ताल पर थे।
गोविंद सिंह पुण्डीर,अध्यक्ष,दून ठेकेदार कल्याण समिति
राजेन्द्र सिंह पुण्डीर,सचिव
*ठेकेदार*


More Stories
आईफैड कार्यकारी बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में सगंध पौधा केंद्र एवं रेशम निदेशालय में रीप पहलों का किया भ्रमण
जोशीमठ के समीप हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृतक सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों का किया रेस्क्यू
गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार