देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देर सायं मुख्यमंत्री आवास में कॉमनवेल्थ गेम्स में बेडमिंटन प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य सेन के पिता श्री डी.के. सेन ने भेंट की। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन को फोन पर स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य ने अपनी खेल प्रतिभा से उत्तराखण्ड का ही नहीं देश का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने पिछली बार लक्ष्य से मुलाकात के दौरान उनसे लक्ष्य भेद कर आने को कहा था।
मुख्यमंत्री ने लक्ष्य से कहा कि उन्हें दृढ़ संकल्प लेकर आगे बढ़ना है। आसमान छूना है, झुकना नही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी कहते है हमारे खिलाड़ियों को अपना रिकार्ड खुद ही तोड़ना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य सेन की इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता की तपस्या का भी प्रतिफल है। इस अवसर पर श्रीमती अलकनंदा अशोक भी उपस्थित थी।

More Stories
हरित दून के सपने को जमीन पर उतार रहा एमडीडीए, विश्व पर्यावरण दिवस पर 300 पौधों का महाअभियान, पौधारोपण नहीं, पौध संरक्षण भी जरूरी – बंशीधर तिवारी
भीमताल झील के सौंदर्यीकरण हेतु झील के किनारे लगाए जाएंगे बोगनबेलिया के पौधे, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने की पौधारोपण की शुरुआत
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 24 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति