देहरादून
आयोग के पेपर लीक जांच में हो रहे खुलासों के बीच यह कदम उठाया गया है। बड़ोनी के स्थान पर राज्य सचिवालय में संयुक्त सचिव सुरेंद्र सिंह रावत को सचिव पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। दिसंबर महीने से खाली चल रहे आयोग के परीक्षा नियंत्रक के पद पर भी शासन ने तैनाती कर दी है।
शासन ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सचिव संतोष बड़ोनी को हटा दिया है। आयोग के पेपर लीक जांच में हो रहे खुलासों के बीच यह कदम उठाया गया है। बड़ोनी के स्थान पर राज्य सचिवालय में संयुक्त सचिव सुरेंद्र सिंह रावत को सचिव पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। दिसंबर महीने से खाली चल रहे आयोग के परीक्षा नियंत्रक के पद पर भी शासन ने तैनाती कर दी है। पीसीएस अफसर शालिनी नेगी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आयोग के अध्यक्ष एस राजू के त्यागपत्र देने के बाद से सचिव संतोष बड़ोनी को निशाने पर आ गए थे। उनके खिलाफ सोशल मीडिया में कुछ लोगों द्वारा अभियान चलाया जा रहा था। निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने सचिव को बदले जाने की मांग उठाई थी।
इन विवादों के बीच शासन ने संयुक्त सचिव संतोष बड़ोनी की आयोग के सचिव पद से विदाई कर दी। सितंबर महीने में सचिव पद पर उनका कार्यकाल पूरा होने जा रहा था। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। शासन में ही संयुक्त सचिव पद पर तैनात सुरेंद्र सिंह रावत को आयोग के सचिव पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पद से एस राजू के इस्तीफे के तुरंत बाद सचिव संतोष बड़ोनी को हटाए जाने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। बड़ोनी भी इस बात के संकेत दे रहे थे। सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों के बीच उन्होंने किसी भी तरह की जांच का सामना करने की चुनौती दी थी। उनका कहना था कि आयोग ने दर्जनों परीक्षाएं कराईं जिन पर कोई सवाल नहीं उठा।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में आखिरकार परीक्षा नियंत्रक भी मिल गया। इस्तीफा देने के बाद आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने शासन को पत्र भेजकर चेतावनी दी थी कि जब तक परीक्षा नियंत्रक तैनाती नहीं होती, आयोग में कोई भर्ती नहीं होगी। शासन ने उत्तरकाशी में जिला कलेक्टर पद पर तैनात पीसीएस अफसर शालिनी नेगी को परीक्षा नियंत्रक पद पर भेजा है। सूत्रों के मुताबिक, एस राजू ने भी शालिनी नेगी के नाम की सिफारिश की थी।
आयोग में परीक्षा नियंत्रक की तैनाती के बाद अब आयोग में परीक्षाएं आयोजित करने का रास्ता भी खुल गया है। एक-दो दिन में सरकार आयोग के अध्यक्ष पद पर भी निर्णय ले लेगी। आयोग के सचिव का दायित्व शासन ने दे दिया है।

More Stories
सहसपुर और मसूरी क्षेत्र में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, कई अवैध निर्माण और प्लॉटिंग ध्वस्त, शेरपुर में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत-बंशीधर तिवारी
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा 7 वारंटियों को किया गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में हुयी अधिवक्ता की हत्या का 10 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा, युवक की हत्या करने वाले उसके छोटे भाई को किया गिरफ्तार