देहरादून
देहरादून के ठेकेदारों ने लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड कार्यालय में एक बैठक की।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक पांच गुणा रॉयल्टी बढ़ाये जाने का काला कानून सरकार वापिस नही लेती तब तक पूरे प्रदेश के ठेकेदार कार्य बहिष्कार करेंगे। ठेकेदारों ने कैंट रोड,यमुना कॉलोनी, बिंदाल नदी, शिमला बायपास,कुटालगेट आदि अनेक स्थानों में टोलियां बनाकर काम रुकवाया। इनका कहना था कि इन त्योहारों के बीच सभी ठेकेदार काम बंद कर घर पर बैठे है साथ ही ठेकेदारों ने नौकरशाही पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि यह छोटे ठेकेदारों को खत्म करने की साजिश है जिसका सामना हम सबको सामूहिक रूप से करना होगा।
समिति के अध्यक्ष
गोविंद सिंह पुण्डीर का कहना था कि शासन द्वारा रोज नए नए नियम लाकर वसूली का धंधा बनाया जा रहा है,इस संबंध में ठेकेदार वित्त सचिव,खनन सचिव से लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री सतपाल महाराज के अलावा मुख्यमंत्री तक से मिल चुके है लेकिन उनकी मांग पर कोई तवज्जो नही दी गई जिसके चलते ठेकेदारों में आक्रोश है
दून ठेकेदार कल्याण समिति के सचिव राजेन्द्र सिंह कुंवर कहना था कि ठेकेदार प्रदेश के विकास की रीढ़ की हड्डी है और ये सरकार का भी मानना है लेकिन अब नये नये कानून लाकर ठेकेदारों को परेशान तो किया ही जा रहा है वही ये ठेकेदारों का सरासर उत्पीड़न है।
ठेकेदार हरि प्रकाश शर्मा का कहना था कि इन त्योहारों के बीच सभी ठेकेदार काम बंद कर घर पर बैठे है साथ ही ठेकेदारों ने नौकरशाही पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि यह छोटे ठेकेदारों को खत्म करने की साजिश है जिसका सामना हम सबको सामूहिक रूप से करना होगा।

More Stories
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, आमजन को यातायात नियमों के महत्व के प्रति किया जागरुक, बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वालो के विरुद्ध चालान की कार्रवाई करते हुए वितरित किए निशुल्क हेलमेट
सड़क किनारे खुले में शराब पीने वाले शराबियों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ, 8 व्यक्तियों को पुलिस ने लिया हिरासत में