नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शनिवार) पूर्वाह्न 11ः00 बजे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के सभी पदक विजेताओं की मेजबानी अपने सरकारी आवास पर करेंगे। यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री बर्मिंघम में शानदार प्रदर्शन के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट में कहा है कि वह 13 अगस्त की सुबह 11 बजे अपने आवास पर भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दल के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं। समूचे देश को खेलों में अपने एथलीटों की उपलब्धि पर गर्व है।
मोदी इससे पहले देश के लिए मेडल जीतने वाले हर एथलीट को शुभकामनाएं दे चुके हैं। इस कार्यक्रम में पदक जीतने के बाद भारतीय एथलीटों को बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कई ट्वीट किए थे। प्रधानमंत्री ने उन खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं भेजीं थी जो जीतने में विफल रहे थे।
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 61 पदक (22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य) के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया है। कुश्ती ने छह स्वर्ण सहित 12 पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि वेटलिफ्टिंग में 10 पदक शामिल हैं।
महिलाओं के 50 किलोग्राम लाइट फ्लाईवेट वर्ग के फाइनल में पदक जीतने वालीं निखत जरीन ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने मुक्केबाजी दस्ताने पर उनका ऑटोग्राफ लेंगी।

More Stories
नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग, विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा: महाराज
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा