देहरादूनः आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री जोशी ने अधिकारियों से हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं, जो राष्ट्र भक्ति के साथ उन्हें आय का साधन दे रही है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से भी प्रमुख सहभागिता निभाई जा रही है। अधिकारियों को राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान पूर्वक लगाने और झंडे को उतारने की उचित प्रकार से व्यवस्था करने को कहा है। एक साल से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. तिरंगा हमारा आन बान और सम्मान का प्रतीक है. इस तिरंगे के सम्मान में कोई कमी ना हो, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
गणेश जोशी ने ली अधिकारियों की बैठक–
गणेश जोशी ने कहा कि जहां नगर निगम क्षेत्रों में शहरी विकास विभाग यह काम कर रहा है तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक के माध्यम से यह कार्य ग्राम्य विकास विभाग कर रहा है। 13 से 15 अगस्त तक जब तिरंगा लहराया जाएगा तो पूरा देश एवं प्रदेश तिरंगामयी होगा। उन्होंने आमजन से हर घर तिरंगा अभियान में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की।

More Stories
खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण’
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ, उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन