देहरादून
नर्सिंग भर्ती शुरू किए जाने की मांग को लेकर उत्तराखंड संविदा व बेरोजगार संघ से जुड़े नर्सिंग बेरोजगारों और संविदा कर्मचारियों ने देर रात कैंडल मार्च निकाला। एकता विहार स्थित धरना स्थल पर आंदोलनरत नर्सिंग बेरोजगार रविवार शाम परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए उसके बाद कैंडल मार्च निकालते हुए सरकार से नर्सिंग भर्ती शुरू किए जाने की मांग की। महासंघ के अध्यक्ष हरि कृष्ण का कहना है कि सभी बेरोजगार विगत 27 जुलाई से एकता विहार में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग की भर्ती विगत कई वर्षों से नहीं हो पा रही है, ऐसे में वह तब तक धरने से नहीं उठेंगे जब तक इसका शासनादेश जारी नहीं हो जाता है। उन्होंने कहा कि शासनादेश जारी ना होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

More Stories
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘