मंसूरी
मसूरी में आईटीबीपी गेट के पास एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा गिरी.। जिसमें सवार 39 यात्री सवार थे. हादसे में 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मसूरी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल, मसूरी पुलिस, 108 एंबुलेंस और फायर सर्विस मौके पर पहुंची. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें से 10 घायलों को मसूरी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के अस्पताल भेजा गया. वहीं अन्य को मसूरी उप जिला चिकित्सालय इलाज के लिए भेजा गया है.।रविवार दोपहर मसूरी लाइब्रेरी मार्ग आईटीबीपी गेट के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया।.यात्रियों से भरी रोडवेज बस अनियंत्रित होकर एक सड़क से नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी. बस में करीब 39 यात्री सवार से जिनमें से आठ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. जिन्हें इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया है. वहीं, एक यात्री की हालत ज्यादा गंभीर देखते हुए उसे डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर मसूरी देहरादून मार्ग पर आईटीबीपी गेट के पास ये हादसा हुआ. वहीं, इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. सूचना मिलते हुए आईटीबीपी के जवान और मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. बस में करीब 39 लोग सवार थे. जिनमें से अधिकांश लोगों को चोटें आई है. सूचना मिलने पर डीएम देहरादून सोनिका सिंह और एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया. जिसके बाद वह घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।. देहरादून जिलाधिकारी सोनिका सिंह और एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है वह प्रथम दृष्टा बस के ब्रेक फेल हो से पूरा हादसा पेश आया है। उन्होने कहा कि बस चालक द्वारा लोगो को बचाने के लिये पहले बस को पहाड़ से टकराई जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा गिरी। उन्होने कहा कि पूरा घटना की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

More Stories
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने गुम हुए 5 मोबाइल फोनों को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश