टिहरी
पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो चुका है। कई इलाकों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी कर दी है। ऐसे में सैलानियों के साथ दुर्घटनाओं की खबरें लगातार आ रही हैं।
उत्तराखंड के ऋषिकेश – बद्रीनाथ मार्ग पर सेल्फी लेने के दौरान एक महिला खाई में गिर गई। राज्य के आपदा प्रतिक्रिया बल ने आज बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद की निवासी थी।
महिला मंगलवार को कार से केदारनाथ से ऋषिकेश लौट रही थी। एसडीआरएफ प्रभारी (ढलवाला) कविंद्र सजवान ने कहा कि वह कौड़ियाला इलाके के पास सेल्फी लेने के लिए रुकी और रात करीब आठ बजे खाई में गिर गई। अधिकारी ने कहा कि बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया था, लेकिन अंधेरा होने के कारण बुधवार को ही शव का पता लगाया जा सका।

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च