बर्मिंघम: भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में पुरुषों की एकल स्क्वैश स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने इंग्लैंड के जेम्स विलस्ट्रॉप को 3-0 (11-6, 11-1, 11-4) से मात देकर कांस्य पदक हासिल किया। इसी के साथ सौरव राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वैश एकल स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
मुकाबले में सौरव घोषाल ने इंग्लैंड के खिलाड़ी विल्सट्रॉप पर शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। तीनों ही गेम में विल्सट्रॉप के पास घोषाल के खेल का कोई जवाब नहीं था। अंत में घोषाल ने आसानी से मुकाबला जीतकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।
घोषाल का राष्ट्रमंडल खेलों में यह दूसरा पदक है। उन्होंने साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के गोल्डकोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में मिश्रित युगल स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

More Stories
गौरव का पल-उत्तराखण्ड की अनीशा ने 10 किलोमीटर की 3.0 राष्ट्रीय रेड रन मैराथन प्रतियोगिता में किया प्रथम स्थान प्राप्त
नवीन कुमार सिंह ने उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) में किया कमाल, अपनी तेज रफ़्तार से सभी को किया हैरान, 4 ओवर में 22 रन देकर झटके 2 विकेट
तैराकी और खो खो मैच देखने पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या, खिलाड़ियों नें कहा थैंक यू मंत्री जी