देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने भी भूमाफिया के प्रति सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। अब सरकारी/निजी भूमि व भवनों पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि सरकारी/निजी भूमि और भवनों पर भूमाफिया को चिन्हित कर उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत जिला बदर करने, गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति का अधिग्रहण करने, इनकी हिस्ट्रीसीट खोले जाने और इनके लाइसेन्सी शस्त्रों को भी निरस्त कर समस्त जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया है।
चिन्हित भू-माफिया का थाना, जनपद और परिक्षेत्र स्तर पर रजिस्टर (डेटाबेस) तैयार कर उसे अध्यावधिक रखने एवं अन्य जनपदीय प्रभारियों से समन्वय स्थापित कर इनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए इसकी मासिक सूचना नियमित रूप से पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराने लिए कहा गया है।
ऐसे भू-माफिया के विरुद्ध निजी सम्पत्ति के सम्बन्ध में जनता द्वारा की गयी शिकायत पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करने और सरकारी एवं लावारिस भूमि, नदी, सार्वजनिक सड़क आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग को सूचित करने साथ ही जनपदीय पुलिस प्रभारियों को जिला मजिस्ट्रेट से समन्वय स्थापित कर तत्काल प्रथम सूचना दर्ज कराकर विधिक कार्यवाही के लिए भी निर्देशित किया है।

More Stories
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर