हरिद्वार: उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद का दायित्व मदन कौशिक की जगह महेंद्र भट्ट को दिए जाने पर पूर्व अध्यक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट अनुभवी नेता हैं, विधायक और एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। उनकी अगुवाई में प्रदेश भाजपा संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। भट्ट को ढेर सारी बधाई और शुभकानाएं।
कौशिक ने कहा कि पार्टी निकट भविष्य में उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौपेगी, उसे भी वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर यह परिवर्तन पूर्व नियोजित था और इसमें सब की सहमति थी। उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा भाजपा आलाकमान को मांगे जाने पर कुछ दिन पहले ही दे दिया था। पार्टी निकट भविष्य में उन्हें जो भी ज़िम्मेदारी सौंपेगी, वह उसका पूरी निष्ठा से पालन करेंगे। सरकार में जाएंगे या संगठन में इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह सब पार्टी तय करेगी, मैं इसके बारे में कुछ भी नहीं कह सकता।उन्होंने कहा वह पार्टी के कर्मठ सिपाही हैं जो जिम्मेदारी मिलेगी उसका निर्वहन करेंगे।
More Stories
आपदा में मृत्यु होने के 72 घंटे में आर्थिक सहायता देने के मुख्यमंत्री धामी के स्पष्ट निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से की भेंट, राज्य में खेलों के व्यापक विकास, उच्च स्तरीय खेल अवस्थापना के निर्माण तथा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर की चर्चा
UPES यूनिवर्सिटी में दून पुलिस ने किया जागरूकता गोष्ठी का आयोजन, यूनिवर्सिटी के पदाधिकारी एवं पीजी/होस्टल के संचालक गोष्ठी में हुये शामिल, छात्र छात्राओं से भराये जा रहे कान्सर्ट फाॅर्म/शपथ पत्र का लिया फीडबैक