देहरादून
सिपाही पर युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा कि सिपाही पहले से ही शादीशुदा है। पीड़िता भी पुलिस से जुड़े एक विभाग में नौकरी करती है ।
युवती ने पुलिस को बताया कि नौकरी के दौरान लोहाघाट के मल्ला कर्णकरायत निवासी सिपाही सुनील ढेक से मुलाकात हुई थी। वह विभाग में अटैचमेंट पर तैनात हुआ था। दिसंबर 2020 में सुनील ने शादी का प्रस्ताव रखा। युवती ने हामी भरी तो आरोपी ने उसके साथ कई जगह दुष्कर्म किया। आरोप है कि जब वह गर्भवती हो गई तो दवाएं खिलाकर उसका गर्भपात भी करवा दिया। कुछ समय बाद युवती को पता लगा कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। युवती ने उससे बात की तो बताने लगा कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है
अब जल्द ही दोनों एक दूसरे से अलग हो जाएंगे, लेकिन युवती ने आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया। आरोपी ने दबाव बनाया कि उसने किसी दूसरे से शादी की तो वह जान दे देगा। इसके बाद दोनों मिलने-जुलने लगे। बाद में युवती को पता लगा कि उसका तलाक का कोई केस नहीं चल रहा है। युवती ने उससे कहा कि वह जान दे देगी। आरोप है कि सिपाही ने कहा कि उस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसके बाद पीड़िता ने डीजीपी कार्यालय में तहरीर दे दी। इंस्पेक्टर पटेलनगर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
₹55.52 करोड़ की लागत से बन रहे अत्याधुनिक साइंस सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण