हरिद्वार
कावड़ मेले का सबसे कठिन दौर शुरू ही चुका है , बड़ी संख्या में डाक कावड़िये हरिद्वार पहुच चुके है और जहा बैरागी कैम्प में जाम की स्थित है वही हाईवे और हरकी पौड़ी के आस पास का पूरा क्षेत्र हर हर महादेव और बाइक की आवाज औए सीटियों की आवाज से गूंज रहा है और सभी क्षेत्रों में लगभग जाम की स्थिति बनी हुई है।
जाम की स्थिति और बड़ी संख्या में कावड़ियों के हरिद्वार पहुचने के चलते खुद जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बाइक से बैठकर क्षेत्र का निरीक्षण किया और मेले की व्यावस्थ्य को देखा है और आवश्यक दिशानिर्देश दिए है ।
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय का कहना है कि आज आप जो हालात देख रहे हैं हमारी सारी रोड पैक हो चुकी है बस एक अच्छी बात यह है कि जो हमारे हरिद्वार के स्थानीय उनको दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ रहा है, इंटरनल सिटी में स्थिति पूरी तरह से नॉर्मल है। जिनको भूपतवाला की तरफ जाना है तो हमने हिल बाईपास को भी खोलने का आदेश कर दिया है और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत कल उसके ताले खुलवा दिए हैं आज उस रास्ते का भी प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने बतायाकि अभी तक लगभग सवा दो करोड़ कावड़ यात्री कल तक आज चुके थे आज का जो जनसैलाब दिख रहा है उसके अनुसार यह आंकड़ा करीब 75 लाख या एक करोड़ के बीच जा सकता है। आज चूंकि हमारे साथ और भी प्रशासनिक अधिकारी रहते हैं पुलिस फोर्स भी रिजर्व की रहती है इसलिए आम कावड़ियों को भी दिक्कत ना हो इसलिए हम लोगों ने आज मोटरसाइकिल से निरीक्षण किया जाएगा ताकि हम लोग आसानी से मूव कर सकें और आम लोगों को भी किसी दिक्कत का सामना ना करना पड़े।

More Stories
मुख्यमंत्री ने नगला तराई में आयोजित रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील,.डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर भी कार्रवाई
केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश में SDRF एवं NIM का सर्च ऑपरेशन जारी, करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट व अन्य सामान