हरिद्वार: कांवड़ यात्रा में जुटी भारी भीड़ के बीच हरिद्वार गंगा पार रोड़ीबेल वाला, आंनद वन समाधि के समीप बनी दोपहिया पार्किंग में अचानक आग लग गई। इसमें दो दर्जन से अधिक बाइकें जल गईं। मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। पुलिस वहां से लोगों को हटाने में जुटी हुई है।
रविवार को बैरागी कैंप के नजदीक ओम पुल के पास कांवड़ियों की चार बाइकों में लगी आग अभी शांत भी नहीं हुई थी कि दोपहर रोड़ीबेल वाला, आनंद वन समाधि के समीप बनी दोपहिया पार्किंग में अचानक आग लग गई। आग सबसे पहले वहां खड़ी एक बाइक में लगी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, देखते ही देखते आग ने करीब दो दर्जन बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस ने वहां से लोगाें को हटाना शुरू कर दिया था। पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहन स्वामियों को जैसे ही आग की खबर लगी तुरन्त मौके पर पहुंचकर अपने अपने वाहनों को घटनास्थल से हटाने में जुटे रहे।

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च