रूड़कीं
रूड़कीं कावड़ पटरी पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। पंचक खत्म होते ही हाइवे और गंगनहर पटरी पर बड़ी संख्या में शिवभक्त गंगा जल लेकर लौटने लगे हैं।भगवान शिव के जय जयकारों से कावड़ पटरी गूंज रही है डाक कावड़ भी शुरू हो चुकी है तो वहीं राजस्थान,दिल्ली और हरियाणा के शिवभक्त गंगा जल लेकर लौटने लगे हैं। हालांकि अब शिव भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी अब रुट डाइवर्ट कर दिया है। नारसन बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात हैं। अब हाइवे और कावड़ पटरी पर कावड़ियों की भारी भीड़ देखने को मिलेगी।पुलिस अधिकारी पल पल पर नज़र रख रहे हैं एक तरफ जहां पूरे कावड़ मेले की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जा रही है तो वहीं कावड़ियों के भेष में पुलिस कर्मी भी नज़र आएंगे। सुरक्षा की ज़िम्मेदारी आर पी एफ को भी दी गई है जिसमे महिलाएं भी शामिल हैं।
रूड़कीं यातायात निरीक्षक योगेंद्र सक्सेना ने बताया कि हरिद्वार से दिल्ली जाने वाले छोटे वाहनों को सहारनपुर से होते हुए दिल्ली के लिए रवाना किया जा रहा है जबकि कावड़ वाहनों को हाइवे से सीधे बाहर निकाला जा रहा है।पुलिस प्रशासन ने इस बार किसी को भी कोई परेशानी ना हो इसके लिए खास इंतजाम किए हैं।

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ, मुख्यमंत्री, 295.21 करोड़ के विकास कार्याे का किया लोकार्पण/शिलान्यास
कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश