हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्रांर्तगत चार साल पहले जमानत पर जेल से बाहर आए आरोपित को कनखल पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया है।
वर्ष 2018 में कनखल क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने कनखल थाने में एक युवक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भी भेज दिया गया था। आरोपित 14 दिन जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आ गया था। कोर्ट में मामले के चलते वर्ष 2018 में ही आरोपित के गिरफ्तारी के दोबारा वारंट जारी हो गए थे। शातिर आरोपित को इसकी भनक लग गई और वह शहर में ही इधर से उधर पुलिस को चमका देकर किराए पर रहकर चार साल बचता रहा। मंगलवार सुबह कनखल पुलिस ने आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में कनखल थाना उप निरीक्षक भजराम सिंह चौहान ने बताया कि जमानत पर जेल से बाहर आकर फरार चल रहे आरोपित को घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित युवक ऑटो चलता है।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 3 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
स्पा सेंटर में बिना सत्यापन के महिलाओं को रखने पर स्पा सेंटर संचालक के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई, स्पा सेंटर को कराया बंद
जानलेवा हमला कर लूट की घटना को अजांम देने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड में हुआ ढेर, बालावाला क्षेत्र में डकैती की घटना के दौरान एक युवक की गोली मारकर की थी हत्या, घटना में थाना प्रभारी प्रेमनगर गोली लगने से हुए घायल