देहरादून: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भाजपा सरकार का परिवहन किराया में भारी वृद्धि के खिलाफ सोमवार को राजपुर रोड़ गांधी पार्क के पास सरकार का पुतला दहन किया और सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पार्टी के कार्यकर्ता जिला कार्यालय में एकत्रित हुए। इसके बाद जलूस के शक्ल में राजपुर रोड़ पहुंचे तथा सरकार विरोधी नारों के बीच पुतला दहन किया गया ।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा है कि भाजपा एक तरफ पेट्रो ,डीजल मूल्यों में भारी वृद्धि कर जनता को लूटखसोट कर रही है तो दूसरी तरफ परिवहन में भारी किराया वृद्धि कर जनता पर दोहरी मार कर रही है जो कि जनता के साथ अन्याय है। वक्ताओं ने कहा है कि पिछली बार इसी भाजपा सरकार द्वारा कोरोना काल में परिवहन किराये में भारी वृद्धि की गई थी पुन: एक वर्ष में ही भारी किराया वृद्धि की गई। वक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि किराये वृद्धि वापस ने ली गयी तो पार्टी आन्दोलन के लिए विवश होगी। वक्ताओं ने कहा है कि सरकार को डीजल ,पेट्रोल को सस्ता करना चाहिए ताकि जनता पर अनावश्यक भार न पड़े ।
इस अवसर जिला सचिव राजेंद्र पुरोहित, राज्य सचिव मण्डल इन्दु नौडियाल, महानगर सचिव अनन्त आकाश, सचिव मण्डल के लेखराज,एस एफ आई प्रदेश अध्यक्ष नितिन मलेठा ,महामंत्री हिमान्शु चौहान , छात्र नेता शैलेंद्र परमार ,निवेदिता कुकरेती ,जनवादी महिला समिति की अध्यक्ष नुरैशा अंसारी ,नन्द लाल ,पटेल, मामचंद आदि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

More Stories
एम्स ऋषिकेश की CRE-3 भर्ती में फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा, *बायोमेट्रिक सत्यापन में पकड़ा गया पहचान का खेल, *फर्जी अभ्यर्थी बनकर बायोमेट्रिक सत्यापन कराने आए अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास