देहरादून:
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के नए वीडियो एल्बम स्यालि रामदेई का विमोचन हरिद्वार रोड स्थित होटल में किया गया। इस मौके पर अपने संबोधन में नेगी दा ने कहा कि उनका यह गीत 20 वीं सदी का गीत है। जिसे 21वी सदी में प्रस्तुत किया गया है। नई पीढ़ी बेहतर काम कर रही है नई तरह के गीत लेकर आ गई है। लेकिन वह उस पीढ़ी के लिए लगातार लिखना चाहते हैं जिनके लिए अब गीत नहीं लिखे जा रहे हैं। एक अच्छे कलाकार का यह दायित्व है कि वह लगातार अलग-अलग वैरायटी के गीत लाते रहे। गीतों की संख्या बढ़ाने से बढ़िया गीतों का स्तर बढ़िया होना चाहिए। तभी समाज में एक अच्छे कलाकार के रूप में स्वीकृति मिल सकती है।
नेगी दा ने अपने चार दशक लंबे गायन कैरियर को भी याद किया और कहा वह लगातार काम करते रहना चाहते हैं। गीत में अभिनय करने वाले कलाकार वेद प्रकाश वेदवाल ने भी अपनी बात रखी। गीत के निर्देशक कविलाष नेगी सिनेमैटोग्राफर गोविंद नेगी समेत गीत की पूरी टीम मौजूद रही। गीत काफी कर्णप्रिय बन पड़ा है। मौके पर नंदकिशोर हटवाल, सोहन चौहान, ओम प्रकाश सेमवाल, आरजे काव्य, उषा नेगी, राजू गोसाइंर्, गणेश खुगसाल गणी आदि मौजूद थे।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालो की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, *आपस मे मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 3 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट, *ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री
दून अस्पताल में चापड़ लहराकर चिकित्सकों व ड्यूटीरत कर्मियों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार