हरिद्वार: डीआईजी गढ़वाल व एसएसपी हरिद्वार ने सीमा से लगे चेक पोस्ट पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने कांवड़ क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से निगरानी शुरू कर दी है। कांवड़ यात्रा-2022 के लिए हरिद्वार प्रशासन ने हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर ट्रैफिक डायवर्ट किया है। डीआइजी गढ़वाल करण सिंह नगनियाल, एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे चेक पोस्ट मंडावर व काली नदी का निरीक्षण किया।
डीआईजी ने निर्देशित किया कि कांवड़ मेले में आने जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई असुविधा न हो। पुलिस ने भी कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने को लेकर ड्रोन कैमरे की मदद लेनी शुरू कर दी। कस्बा समेत सिकंदरपुर भैंसवाल, पुहाना, किशनपुर जमालपुर, रायपुर गांव में आने जाने वाले श्रद्धालुओं पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालो की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, *आपस मे मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 3 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट, *ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री
दून अस्पताल में चापड़ लहराकर चिकित्सकों व ड्यूटीरत कर्मियों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार