देहरादून: हरेला पर्व लोक पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। राज्य के लोक पर्व हरेला पर्व पर जहां एक तरफ सरकार इसे धूम धाम से मना रही है वहीं दूसरी कैबिनेट मंत्री ने अपने सरकारी आवास पर पौधरोपण कर इस पर्व की शुरुआत की।
शनिवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस बार राज्य भर में जहां लाखों पेड़ लगाने का निर्णय सरकार ने किया है वहीं दूसरी तरफ आज के दिन ही कम से कम छह लाख से ज्यादा पेड़ इस हरेला पर्व पर लगाए जाएंगे जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल होगी।
कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि इस हरेला पर में आम लोगों की भी सहभागिता बढ़ सके। इस दिशा में लोगों को भी हरेला पर्व मनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, और कोशिश की जा रही है कि इस बार कम से कम हर व्यक्ति एक पेड़ जरूर लगाएं ।

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च