देहरादून
विश्व प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा के दौरान बादल फटने से हुई दुर्घटना में मारे गये तीर्थ यात्रियों की आत्म शांति के लिए देहरादून महानगर कांग्रेसजनों ने रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत एमडीडीए काॅलोनी चन्दर रोड में कैन्डिल मार्च निकाल कर अमरनाथ तीर्थ यात्रा के दौरान दुर्घटना में मारे गये तीर्थ यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
महानगर कंाग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस हादसे में मारे गये सभी तीर्थ यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदन व्यक्त करती है तथा इस दुर्घटना में घायल हुए तीर्थ यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के परिजन तीर्थ यात्रा के दौरान हुए हादसे में हताहत हुए हैं कांग्रेस पार्टी उनके दुःख को बांट तो नहीं सकती परन्तु इस दुःख की घडी में उनके साथ खडी है।
कैन्डिल मार्च में महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, आनंद त्यागी,मूर्ति देवी,शांति रावत,प्रवीन त्यागी,देवेंद्र सिंह,महेंद्र गुरुजी,राजकुमार यादव,अभय दीपक,अनिल उनियाल,राम सिंह बिष्ट,ललित थपलियाल,अनिल सिंह बिष्ट,सोनू सुंदरियाल,गौतम,पिंटू मौर्य,विकास,डेविड,फरमान,अतुल सक्सेना,गौरव,अमन,समीर,दीपांशु,अनुराग,सूरज,अंशु,देव,लकी, करन,साहिल,गौरव कुमार,अमित,गौतम लोहाट,कृष्ण पाल,अनिल उनियाल,राजेश डोगरा शाकिब आदि शामिल थे।

More Stories
राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सभी विभागों को जारी हुए विस्तृत दिशा-निर्देश
किसानों की आय बढ़ाने, जैविक खेती, वैज्ञानिक तकनीक और विपणन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन वर्षीय कार्ययोजना बनाने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश
उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति संतोषजनक, महा रजिस्ट्रार/जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने की जनगणना कार्य की समीक्षा