देहरादून
बरसात का सीजन शुरू हो चुका है ऐसे में कई बीमारियां भी बरसात के चलते आपको घेर सकती है इसके लिए जरूरी है आप सावधान रहें । देहरादून नगर निगम भी बरसात के बाद अलर्ट मोड़ पर है। निगम की ओर से नदी नालों की सफाई तो की ही जा रही है साथ ही घर घर जाकर लोगो को साफ सफाई के बारे में जानकारी दी जा रही है। निगम के सुपरवाइजर अपने अपने क्षेत्रों में लोगों को बरसात से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दे रहे है खासकर डेंगू के विषय मे जिसका लार्वा विशेषकर बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा पनपता है। निगम के कर्मचारी लोगों को आगाह कर रहे है कि बरसात का पानी घर में जमा न होने दे। घर मे रखे खुले बर्तन,पानी की टंकी,टायर आदि जिनमे पानी जमा हो सकता है उनकी साफ सफाई रखे जिससे कि डेंगू का लार्वा न पनप सके वही मच्छर आदि न हो ।

More Stories
राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सभी विभागों को जारी हुए विस्तृत दिशा-निर्देश
किसानों की आय बढ़ाने, जैविक खेती, वैज्ञानिक तकनीक और विपणन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन वर्षीय कार्ययोजना बनाने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश
उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति संतोषजनक, महा रजिस्ट्रार/जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने की जनगणना कार्य की समीक्षा