नई दिल्ली
पहले से महंगाई की मार झेल रही आम जनता को एक और झटका लगा है। बुधवार 6 जुलाई से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलो वाला सिलेंडर 1053 रुपये का हो गया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में इससे पहले 19 मई को बदलाव किया गया था। पांच किलो वाले छोटू सिलेंडर की कीमत में भी 18 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। लेकिन 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 8.50 रुपये की कमी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद कोलकाता में 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1079 रुपये हो गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इसकी कीमत 1052 रुपये पहुंच गई है। चेन्नई के उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर के लिए अब 1068 रुपये चुकाने होंगे।

More Stories
पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग, विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा: महाराज
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा
उत्तराखंड की बेटी दामिनी बिष्ट ने दिल्ली में दी कथक की शानदार प्रस्तुति, सभी दर्शकों का जीता दिल