जोशीमठ: बदरीनाथ धाम के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार रात करीब 11ः30 बजे बदरनीथ धाम से लगभग चार किलोमीटर दूर हुआ। मृतकों में महिला कांस्टेबल प्रेमलता भी हैं। प्रशासन को इस हादसे की सूचना सुबह मिली। यह जानकारी बदरीनाथ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेन्द्र रावत ने दी।
वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेन्द्र रावत के मुताबिक रात को महिला कांस्टेबल प्रेमलता, एक अन्य महिला और एक पुरुष के साथ धाम से नीचे की ओर वाहन से निकलीं। रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। अभी तक दो शव निकाले जा चुके हैं। गहरी खाई, चट्टान और बारिश की वजह से राहत और बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। तीसरे व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

More Stories
सरेआम युवकों के साथ मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने वाले यू-ट्यूबर सहित 04 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
कुंभ कार्यों हेतु 98 करोड रुपए के बजट की मांग, मंत्री महाराज ने सिंचाई विभाग के अधीन पुलों के नीचे ठीक से चैनेलाइजेशन करने के अधिकारियों को दिए निर्देश