हरिद्वार: चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि संतुलन बिगड़ने से युवक चलती ट्रेन से गिरा। सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
लक्सर लंढौरा रेलवे स्टेशन से गुजर रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में दरवाजे पर खड़ा एक युवक संतुलन बिगड़ने से चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जीआरपी चौकी प्रभारी ममता गोला ने बताया कि संतुलन बिगड़ने से चलती ट्रेन से युवक गिरा। मृतक के कपड़ों से ट्रेन का टिकट और अन्य दस्तावेज मिले हैं। जिसकी मदद से उसकी पहचान कर उसके परिजन से संपर्क किया जा रहा है। ममता गोला ने बताया कि मृतक के परिजन के आने के बाद उसकी पहचान की जाएगी, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड की सड़क अवसंरचना को रूपये 7 हजार करोड़ की मिली सहमति
धामी सरकार का मिला सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा, उत्तराखंड फिल्म नीति के तहत FTII से पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
एक बार फिर आपके द्वार पहुंच रही है धामी सरकार, 4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का विशेष अभियान