देहरादून
केदरानाथ धाम के लिए 30 जून तक केवल तीन हेलीकॉप्टर ही उपलब्ध रहेंगे। केदार और मंदाकिनी घाटी में केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवाएं दे रहीं नौ कंपनियों ने भी अपना बोरिया-बिस्तर समेटना शुरू कर दिया है। एक जुलाई से एक ही हेली कंपनी केदारनाथ यात्रा के लिए अपनी सेवाएं देगी।
उत्तराखंड में जल्द आ रहे मानसून से केदारनाथ और मंदाकिनी घाटी में पिछले करीब डेढ़ महीने से उड़ान भर रहे हेलीकॉप्टरों के पंख थमने लगे हैं। 10 जुलाई के बाद हेली सेवा अस्थायी रूप से बंद हो जाने के बाद श्रद्धालुओं के पास बाबा केदार के दर्शन के लिए केवल पैदल यात्रा का ही विकल्प होगा। बरसात थमने के बाद फिर से हेली सेवा शुरू होंगी।
मौसम विभाग ने प्रदेश में 28 जून तक मानसून आने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए केदार और मंदाकिनी घाटी में केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवाएं दे रहीं नौ कंपनियों ने भी अपना बोरिया-बिस्तर समेटना शुरू कर दिया है। 24 जून तक नौ में से छह हेली कंपनियां लौट चुकी थीं।
तीस जून तक तीन और हेली कंपनियां चली जाएंगी। एक जुलाई से केवल एक हेली कंपनी केदारनाथ यात्रा के लिए अपनी सेवाएं देगी। यह कंपनी भी 10 जुलाई के बाद सेवा बंद कर देगी। सूत्रों के मुताबिक ये सभी कंपनियां अमरनाथ यात्रा में चली जाएंगी।
दस जुलाई के बाद जो श्रद्धालु केदारनाथ की यात्रा करने आ रहे हैं, उन्हें 18 से 20 किमी की दूरी पैदल नापने के लिए तैयार रहना होगा। हवाई सेवा उपलब्ध नहीं होने की वजह से यात्रा पैदल ही संभव हो पाएगी। हालांकि पिट्ठू और घोड़े-खच्चर उपलब्ध रहेंगे।
छह मई से केदारनाथ के लिए यात्रा खुली थी। तब से 24 जून तक 80 हजार श्रद्धालुओं ने हेलीकॉप्टर से केदारनाथ की यात्रा की। हेली सेवा की सुविधा का ज्यादा लाभ बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को मिला, जिनके लिए 18 से 20 किमी की पैदल यात्रा करने में कठिनाई थी।अनुमान है कि अगस्त माह में मानसून के कमजोर पड़ने और बरसात थमने के बाद हेली कंपनियां अपनी सेवाएं देने के लिए लौट आएंगी। सितंबर महीने में हेली सेवाएं पूरी तरह से शुरू हो जाएंगी।
मानसून को देखते हुए हेली कंपनियां चली गई हैं। एक जुलाई से केवल एक कंपनी ही केदारनाथ घाटी में अपनी सेवाएं देगी। 10 जुलाई के बाद यह कंपनी भी लौट जाएंगी। जब मानसून कमजोर पड़ेगा तो कंपनियां फिर से सेवाएं शुरू कर देंगी।

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ, मुख्यमंत्री, 295.21 करोड़ के विकास कार्याे का किया लोकार्पण/शिलान्यास
कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश